झारखंड में बदला मौसम का मिजाज ,आंधी-तूफान और बारिश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 रांची :  झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली हैं. राजधानी रांची समेत दक्षिण और मध्य हिस्सों में शुक्रवार शाम हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी हैं. सुबह से चिलचिलाती धूप में परेशान लोगों के चेहरों पर बारिश की पहली बूंदों ने मुस्कान ला दी. शनिवार को भी मौसम का यह बदला हुआ मिजाज बरकरार रहने वाला हैं.पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों में शुक्रवार शाम को IMD ने येलो अलर्ट जारी किया हैं. इन क्षेत्रों में आज भी 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना हैं. रांची, खूंटी, लोहरदगा, साहिबगंज, बोकारो, धनबाद, गोड्डा, दुमका, पाकुड़, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और गिरिडीह जिलों में दोपहर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. यहां हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना जताई गई हैं.मौसम में हुए इस बदलाव का असर तापमान पर भी दिखेगा. अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट हो सकती हैं. जहां शुक्रवार को तापमान 38-39 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं आज यह गिरकर 34-35 डिग्री तक आ सकता हैं. न्यूनतम तापमान 22-23 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में झामुमो की आपात बैठक, 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की बनाई रणनीति

पाकुड़िया। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए

पाकुड़ में दीपोत्सव के साथ मनाया गया तेली दिवस, एकजुटता का संदेश

पाकुड़। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन रोड स्थित अनिल साहा के आवास पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में तेली दिवस समारोहपूर्वक मनाया

पाकुड़ में जन समाधान दिवस, डीसी मेघा भारद्वाज ने सुनीं आमजन की समस्याएं

पाकुड़। समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और जनहित से

पाकुड़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डीसी ने दी साइकिलिंग किट, नियमित अभ्यास और मेहनत का दिया संदेश

पाकुड़। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से पहल