यह ऑटो चालक है या हैवान है ,ट्रैफिक पुलिस पर जानलेवा हमला, कड़ी कार्रवाई पर है पूरा भरोसा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : रांची में इन दोनों पुलिस कर्मियों पर हमला करने का मामला लगातार सामने आ रहा है। बेड़ो थाना पर स्थानीय लोगों के हमले के बाद लापुंग थाना प्रभारी पर हमला किया गया। राजधानी के कटहल मोड़ पर एक ऐसी घटना घटी है, जिसने पूरे पुलिस महकमे को सकते में डाल दिया है. ट्रैफिक व्यवस्था संभाले जवानों पर अचानक ऑटो चालकों का झुंड टूट पड़ा. नियम तोड़ने पर एक युवक को जवानों ने पकड़ा तो उसे छुड़ाने के लिए चार-पांच युवक टूट पड़े. जवानों पर मुक्के बरसाने लगे. देखते-देखते कई युवक जमा हो गये.उस वक्त मौके पर एक ट्रैफिक और दो होमगार्ड जवान मौजूद थे. युवकों ने ट्रैफिक जवानों को पीटना शुरू कर दिया. लेकिन ट्रैफिक के जवानों ने हिम्मत नहीं हारी. एक जवान ने पास की दुकान से डंडा निकालकर उस युवक के पैर पर मारा, जो इस उपद्रव के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार था. इसी बीच उसी युवक ने एक जवान पर पीछे पत्थर से हमला बोल दिया. सिर के पीछे पत्थर लगते ही होमगार्ड जवान रोहित गंझू जमीन पर गिर गया.ट्रैफिक जवानों पर जानलेवा हमला करने के बाद सभी युवक फरार गये. इतना होने के बावजूद जवानों ने एक युवक को नहीं छोड़ा. उससे पूछताछ की जा रही है. रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा ने इस घटना को बेहद गंभीर बताया है. उन्होंने हमले में शामिल युवकों को तत्काल धर दबोचने और सलाखों के पीछे भेजने का निर्देश दिया है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह