पटना को मिली डबल डेकर फ्लाईओवर की सौगात , मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्धाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर का उद्धाटन किया. इसके चालू होने के बाद से अशोक राजपथ, पीएमसीएच, पटना विश्वविद्यालय और पटना सायंस कॉलेज के क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव कम होने से छात्रों, मरीजों व्यवसाइयों को लाभ मिलेगा. पीएमसीएच जाने के लिए भी इस फ्लाइओवर से सीधे कनेक्टिविटी दी जाएगी.उद्घाटन में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद डबल डेकर फ्लाईओवर का निरीक्षण भी किया. घूम-घूमकर पुल के चारों तरफ के नजारों को भी देखा बता दें कि मुख्यमंत्री ने इस डबल डेक फ्लाईओवर का कार्य प्रारंभ जनवरी, 2022 में हुआ था. इस पथ का निर्माण अशोक राजपथ के ऊपर दो लेयर (डेक) में किया गया है, जो गांधी मैदान के पास कारगिल चौक से प्रारंभ होकर पीएमसीएच होते हुए साइंस कॉलेज तक जाता है. कहा जा रहा है कि इस पथ के निर्माण से अशोक राजपथ में जाम की समस्या से निजात मिलेगी और ट्रैफिक को कंट्रोल करने में भी मदद मिलेगी.  इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने तीन करोड़ से ज्यादा की लागत से बने नवनिर्मित राजकीय उर्दू पुस्तकालय के नए भवन का भी उद्घाटन किया.  

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन