चुनाव से पहले JDU के प्रदेश सचिव आरजेडी में शामिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी को विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा झटका लगा है. सोमवार (16 जून, 2025) को आरजेडी के प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर जेडीयू के प्रदेश सचिव एवं मुस्लिम तेली संगठन के अध्यक्ष मो. हारून और मो. मुख्तार ने अपने समर्थकों के साथ आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की.  

पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू की अध्यक्षता में इस मिलन समारोह का आयोजन किया गया. रणविजय साहू ने सदस्यता रसीद के साथ प्रतीक चिह्न गमछा, फूलों की माला एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव की जीवनी पर लिखित पुस्तक ‘गोपालगंज टू रायसीना’ देकर सम्मानित किया. आरजेडी नेता रणविजय साहू ने कहा, “देश के संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की लगातार साजिश चल रही है. हम सभी को मिलकर वैसी ताकतों के खिलाफ मजबूती से लड़ना होगा. लालू जी के विचार और तेजस्वी जी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना होगा.”

रणविजय साहू ने कहा कि 17 महीने की महागठबंधन सरकार में तेजस्वी यादव ने जो नौकरी, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन, आईटी सेक्टर, सिंचाई, बिहार के विकास का रोडमैप तय किया उससे बिहार में सकारात्मक राजनीति को मजबूती मिली. आज बिहार की जनता का विश्वास और समर्थन तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर जो बना है उसे और मजबूत करने की आवश्यकता है. इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद भी मौजूद रहे. इनके अलावा पूर्व विधायक राजेंद्र राम, मधु मंजरी, प्रदेश महासचिव भाई अरूण कुमार आदि उपस्थित रहे.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष