पलामू : सीओ शैलेश कुमार 30 हजार रुपए घूस लेते घराये

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पलामूः  नावाबाजार अंचल अधिकारी को पलामू प्रमंडलीय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अंचल अधिकारी पर जमीन के म्यूटेशन के मामले में 30 हजार रुपए घूस ले रहे थे . गिरफ्तारी के बाद अंचल अधिकारी के आवास पर एसीबी की टीम के द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

दरअसल है नावाबाजार के आईटीसीओ पंचायत के पूर्व मुखिया अजय गुप्ता उर्फ दीपक गुप्ता ने अपनी पत्नी के नाम पर जमीन खरीदा था. दीपक गुप्ता के दोस्त ने भी साथ में ही जमीन खरीदा था. पूर्व मुखिया दीपक गुप्ता ने एसीबी में शिकायत की थी कि जमीन के म्यूटेशन के लिए अंचल अधिकारी के द्वारा घूस मांगा जा रहा है. जमीन की रजिस्ट्री के 90 दिन पूरा होने के बावजूद उनके म्यूटेशन के आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया था.

शिकायत के बाद एसीबी ने पूरे मामले में बुधवार को ट्रैप लगाते हुए नावाबाजार अंचल अधिकारी शैलेश कुमार को 30 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अंचल अधिकारी शैलेश कुमार के मेदिनीनगर स्थित आवास पर भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है. सर्च अभियान के बाद अंचल अधिकारी की मेडिकल जांच करवाई जाएगी. उसके बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जाएगी. पूरे कार्रवाई की एसीबी डीएसपी सुदर्शन आस्तिक ने पुष्टि की है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह