आज मुझे कोई नहीं बचाएगा ; थाने की बदसलूकी सह नहीं पाया युवक , मधुबनी समाहरणालय के सामने किया आत्मदाह का प्रयास

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मधुबनी : समाहरणालय परिसर में बुधवार को अरेर थाना क्षेत्र के नागदह गांव निवासी ने केरोसिन तेल अपने शरीर पर छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया. इस बीच वहां अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समाहरणालय के सुरक्षा गार्ड्स ने उसे पकड़ लिया और उसे नगर थाना के हवाले कर दिया. आत्मदाह करने वाले पीड़ित व्यक्ति मोहम्मद शकील के आवेदन पर 13 जून 2025 को एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसका कांड संख्या 116/25 है. अरेर एसएचओ नेहा निधि के अनुसार आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है. हालांकि आत्मदाह के प्रयास के मुद्दे पर आधिकारिक रूप से किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने खबर लिखे जाने तक कुछ भी नहीं बोला है.दरअसल बुधवार की दोपहर एक बाइक सवार तेजी से समाहरणालय में घुसा और बाइक से उतर कर आत्मदाह करने की बात सुरक्षा कर्मियों एवं आम लोगों से कहा, कोई उसे नहीं बचाए, वो आज आत्मदाह करेगा. आत्मदाह की बात सुनते ही समाहरणालय में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दिलेरी दिखाते हुए उस व्यक्ति को पकड़ लिया.पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अरेर थाना के नागदह गांव निवासी मो. शकील के रूप में हुई है. उधर, नगर थाना पुलिस मो. शकील को पकड़ कर सदर अस्पताल ले जाकर मेडिकल जांच कराया और आगे की कार्रवाई में जुट गया, जबकि आत्मदाह करने वाला पीड़ित मो. शकील बार-बार आरोपी को तुरंत पकड़े जाने की बात कह रहा था. दरअसल, आत्मदाह करने वाला पीड़ित मो. शकील का कहना था कि उसे गांव के कुछ लोगों ने सुनसान जगह पर पकड़ कर मारपीट की और 12 हजार रुपये छीन लिया. जब वह एफआईआर के लिए एसएचओ के पास गए तो उन्होंने बदसलूकी की और एफआईआर करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद वे एसपी कार्यालय गए, जहां से थाना को फोन किए जाने के बाद मेरे आवेदन पर 13 जून 2025 को एफआईआर दर्ज किया गया. इसका कांड 116/25 है, लेकिन उसके बाद एसएचओ ने धमकी दी, बोली की तुम पर भी केस करेंगे.बता दें कि मो. शकील के आवेदन पर गांव के ही मो. शराफत, मो. हबीब, मो. इश्तियाक एवं तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. अरेर एसएचओ नेहा निधि के अनुसार आवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है. हालांकि आत्मदाह के प्रयास के मुद्दे पर आधिकारिक रूप से किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने खबर लिखे जाने तक कुछ भी नहीं बोला है. बहरहाल, समाहरणालय में आत्मदाह के प्रयास की घटना से लोग चकित हैं और पुलिस को लेकर तरह-तरह की बात कर रहे हैं. 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों