फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को रातु रोड फ्लाईओवर का नामकरण महाराजा मदरा मुंडा के नाम से करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद सह राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।बबलू मुंडा ने कहा कि महाराजा मदरा मुंडा, दक्षिण छोटानागपुर के अंतिम पड़हा राजा थे। मुंडा समाज की लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में सर्वोच्च पद पर आसीन थे। वे कांके स्थित सुतियाम्बेगढ़ के प्रभावशाली शासक रहे हैं, जिनकी स्मृति में आज भी सुतियाम्बे गांव में प्रतिमा स्थापित है।इसलिए फ्लाईओवर का नाम महाराजा मदरा मुंडा के नाम किया जाए। मुख्य पहान जगलाल पहान ने कहा कि मुंडा जनजाति छोटानागपुर की प्राचीन आदिवासी परंपराओं की संरक्षक रही है, और महाराजा मदरा मुंडा इस परंपरा के जीवंत प्रतीक हैं। इसलिए फ्लाईओवर का नाम मदरा मुंडा होना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में महादेव टोप्पो, मुकेश मुंडा, अशिष मुंडा, संतोष मुंडा, विशाल मुंडा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को