वर्तमान राज्य सरकार पिछड़ों को आरक्षण देने में रही असफल – लंबोदर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : राजधानी रांची के हरमू स्थित आजसू के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के पूर्व विधायक लंबोदर महतो एवं वरिष्ठ नेता प्रवीण प्रभाकर ने संयुक्त रुप से प्रेस वार्ता करते हुए वर्तमान झारखंड सरकार को ओबीसी विरोधी बताया एवं पिछड़ी जातियों के अधिकारों का हनन होने की बात कही है. पूर्व विधायक ने बताया कि झारखंड राज्य में लगभग 55% पिछड़ी जाति की आबादी है एवं वर्तमान राज्य सरकार पिछड़ी जातियों के हक और अधिकार का हनन करने का काम करती है. झारखंड सरकार ने हलफनामे के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में यह दाखिल किया है कि झारखंड में जो भी चुनाव कराया जाएगा वह ट्रिपल टेस्ट कराए जाने के बाद. परंतु इस बात को लेकर लगभग 3 साल बीत चुका है परंतु वर्तमान राज्य सरकार ट्रिपल टेस्ट अब तक नहीं कर पाई है. जिस कारण वर्तमान राज्य सरकार पिछड़ों को आरक्षण देने में सफल नहीं रही है. पर जब एनडीए शासित बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व वाली सरकार थी तब एसटी,एससी एवं ओबीसी को 73% आरक्षण देने को लेकर कानून भी बनाया गया एवं इस विधायक का आजसू सहित सभी घटक दलों ने समर्थन भी किया. परंतु वर्तमान राज्य सरकार की नियत और नीति में खोट है. इसके कारण पिछड़ों को 27% आरक्षण देने के विधेयक पर संविधान के नवमी अनुसूची में शामिल होने की पेंच फंसा दिया. संविधान के अनुसूची में कानून को शामिल किया जाता है पिछड़ों को 27% आरक्षण देने के विधायक को कानून के रूप में वर्तमान राज्य सरकार को पारित करना चाहिए और लागू करना चाहिए. उसके बाद केंद्र सरकार के पास संविधान के नवमी अनुसूची में संरक्षित करने के लिए भेजना चाहिए.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की