बिहार की राजनीति में हेलीकॉप्टर बाबा हुई एंट्री , साहनी को देंगे टक्कर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है. इसी कड़ी में शनिवार को पटना में एक नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा की गई, जिसका नाम ‘विकास वंचित इंसान पार्टी’ (वीवीआइपी) है. पटना में आयोजित एक प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप निषाद उर्फ हेलीकॉप्टर बाबा ने पार्टी के गठन की औपचारिक घोषणा की. बिहार की राजनीति में पहले से ही विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) है, जो निषादों के हक और अधिकार की बात करती रही है. इसके बावजूद, प्रदीप निषाद ने नई पार्टी की घोषणा करते हुए कहा कि पार्टी में सभी जाति, धर्म और संप्रदाय के लोगों की पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी.  खासकर निषाद समाज की सभी उपजातियों को एक सूत्र में बांधकर उनके वाजिब हक और अधिकार दिलाने की दिशा में पार्टी काम करेगी.उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व में युवाओं और महिलाओं को अहम भूमिका दी जाएगी. विकास वंचित इंसान पार्टी का गठन किसी व्यक्ति विशेष या सत्ता की लालसा के लिए नहीं, बल्कि समाज के उन तबकों की आवाज बनने के लिए किया गया है, जिन्हें अब तक सिर्फ वोट बैंक समझा गया. निषाद समाज समेत दलित, अत्यंत पिछड़ा, अल्पसंख्यक और वंचित समुदायों के लोगों को उनका हक दिलाना ही पार्टी का उद्देश्य है. वक्फ कानून के खिलाफ पटना के गांधी मैदान में आयोजित जनसभा का विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने समर्थन देने की घोषणा की है. पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि केंद्र में हमारी सरकार बनने या विपक्ष के रूप में पार्टी की भूमिका के तौर पर हम इस बिल का विरोध करते हैं. साथ ही हिंदू मंदिर न्यास की तरह मुस्लिम वक्फ मामले में भी समरी इविक्शन का प्रस्ताव वापस लाएंगे तथा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन और अन्य धार्मिक न्यासों की तरह केवल मुस्लिम धर्मावलंबियों को वक्फ समिति में जगह देने का समर्थन करेंगे. 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए