गोपाल खेमका की सुपारी किलिंग को 72 घंटे मे ढूंढ निकली पटना पुलिस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना: राजधानी पटना में चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शूटर को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि शूटर का नाम उमेश है। फ़िलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन सूत्रों के अनुसार उमेश ने ही व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या की थी। सूत्र की तरफ से मिल रही जानकारी के अनुसार पुलिस ने चार अन्य संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है और सबसे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि बीते दिनों राजधानी पटना में देर रात व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या उनके घर के बाहर घात लगाये अपराधी ने गोली मार कर दी थी। व्यवसायी की हत्या के बाद बिहार के कारोबारी, सियासी समेत पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया था। घटना के बाद पुलिस पर तरह तरह के सवाल उठने लगे थे जिसके बाद पटना आईजी जितेन्द्र राणा के नेतृत्व में बेउर जेल समेत पटना में विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई।इस दौरान पुलिस ने 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने हिरासत में लिए गए उमेश के चेहरा का मिलान सीसीटीवी फूटेज में शूटर से की तो उसकी पुष्टि हुई। हालांकि अभी भी व्यवसायी हत्याकांड के मास्टरमाइंड का पता नहीं चल सका है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की