गोड्डा में स्कूल वाहन ने 4 वर्षीय बच्चे को कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा जिले के मेहरमा में आज बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें मेहरमा थाना क्षेत्र के पिरोजपुर-भगैया मुख्य मार्ग पर ककरघट के पास एक स्कूल वाहन ने 4 वर्षीय विष्णु कुमार को कुचल दिया। जिससे विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। मृत बालक की पहचान ककरघट निवासी विरेन्द्र महतो के पुत्र विष्णु कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार विष्णु सड़क के किनारे होते हुए घर लौट रहा था। इसी क्रम में स्थानीय स्कूल के एक मैजिक वाहन ने कुचल दिया। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर, ठाकुरगंगटी थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह और बलबड्डा थाना प्रभारी अमित मार्की व ठाकुरगंगटी प्रखंड के विकास पदाधिकारी विजय कुमार घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वही गुस्साए ग्रामीणों  ने मुख्य मार्ग को करीब आधे घंटे तक जाम लगाये रखा जिससे यातायात का परिचालन बंद रहा। प्रशासन के काफी समझाने बुझाने के पश्चात आक्रोशित भीड़ और जाम को तत्काल हटाया गया । वही  शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की