नई जिम्मेदारी, नया सम्मान: छह डीएसपी को आईजी ने लगाए बैच

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची ; झारखंड पुलिस के इंस्पेक्टर रैंक से प्रमोशन पाकर डीएसपी बने रांची जिला के नवप्रोन्नत छह अधिकारियों को बैच लगाया गया। डीआईजी सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के दफ्तर में पीपिंग सेरेमनी के तहत सभी अधिकारियों को एक-एक कर डीएसपी रैंक का बैच लगाया गया और उन्हें शुभकामनाएं दी गयी।लोअर बाजार के थानेदार इंस्पेक्टर दयानंद, बरियातु थानेदार मनोज कुमार, अरगोड़ा थाना प्रभारी आलोक सिंह, इंस्पेक्टर विजय सिंह, महेश्वर प्रसाद रंजन और तलेश्वर प्रसाद कुशवाहा को रांची के आईजी मनोज कौशिक ने बैच लगाकर सम्मानित किया। इन अधिकारियों के कंधे पर लगे इंस्पेक्टर रैंक के बैच को हटाकर डीएसपी रैंक का बैच लगाया गया।उल्लेखनीय है कि झारखंड की कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बीते 25 जून कुल 64 पुलिस अधिकारियों को डीएसपी रैंक में प्रमोट किया था। उनमें से 23 अधिकारियों को बीते सात जुलाई को डीजीपी ने बैच लगाया था। वहीं, छह अधिकारियों को बैच लगाकर सम्मानित किया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गेरुवा नदी के बढ़ते जलस्तर से सनौर पुल पर मंडरा रहा खतरा, तेज बहाव से बढ़ी चिंता

बसंतराय: कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण झारखंड और बिहार की सीमा से होकर बहने वाली गेरुवा नदी का जलस्तर बढ़

पाकुड़ में डॉ. तनवीर आलम ने SIR और मतदाता सूची पर उठाए सवाल, IT सिस्टम के ऑडिट की मांग

पाकुड़: झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने शनिवार को पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण

पाकुड़ में वाहन जांच अभियान, 63 वाहनों पर कार्रवाई; ₹75 हजार जुर्माना, 2 संशोधित साइलेंसर वाले वाहन जब्त

पाकुड़: जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए परिवहन विभाग और पुलिस की ओर से

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को भी शाखाओं में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

पाकुड़िया: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। हड़ताल को लेकर बैंक प्रबंधन