दिल्ली में इमारत ढही: दो की मौत, आठ घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नयी दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार को एक इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गये।उत्तर पूर्वी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज यहां बताया की वेलकम थाने की पुलिस को एक चार मंजिला इमारत गिरने की सूचना मिली। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दमकल कर्मी और अन्य एजेंसी के कर्मी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल से आठ घायल लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से सात लोगों को जेपीसी अस्पताल में जबकि एक को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।उन्होंने कहा कि इस हादसे में मारे गये लोगों की पहचान मतलूब (50) और उसकी पत्नी राबिया (46) के रूप में हुई है।अंतिम रिपोर्ट मिलने तक राहत बचाव अभियान जारी था। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भागलपुर के स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता

भागलपुर: भारतीय जनता पार्टी, भागलपुर द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय मध्य विद्यालय मंसूरगंज में विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का

दीपक चौहान बने जदयू कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

भागलपुर: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कला-संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ, भागलपुर के जिला अध्यक्ष पद पर दीपक चौहान तथा महानगर जिला अध्यक्ष पद पर कुणाल

पूर्व रेलवे में ‘स्वच्छता के लिए खेल’ अभियान, चारों मंडलों में चला स्वच्छता अभियान

मालदा: पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती गीतिका पांडेय के नेतृत्व में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत हावड़ा, सियालदह, आसनसोल और मालदा सहित सभी चार

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के