सावन माह की पहली सोमवारी में बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

देवघर;  देवनगरी बाबा बैद्यनाथ धाम में सावन की पहली सोमवारी पर भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा । आज सुबह से ही जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी । सावन की पहली सोमवार को जल चढ़ाने के लिए देर रात ही हजारों की संख्या में मंदिर पहुंच चुके थे। तड़के 04:12 बजे मंदिर के पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। साथ ही रात्रि से कतारबद्ध श्रद्धालुओं की कतार चमारीडीह पुल तक पहुंच गयी थी। पूरा मंदिर ‘बोल बम’ के नारे से गूंज रहा है। जो लोग मंदिर से बाहर आ रहे हैं या मंदिर पहुंच रहे हैं, सभी भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानो मंदिर में प्रवेश करते ही सारी थकान, तकलीफ खत्म हो गई हो। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जलाभिषेक करने के लिए सारी व्यवस्थाएं पहले से ही दुरुस्त रखी गईं। पहली सोमवारी आज का दिन बहुत खास है। आज चतुर्थी तिथि पड़ी है। इस दिन शिव वास होता है और आज भगवान भोलेनाथ कैलाश पर विराजमान होते हैं। इस दिन पूजा करने से लोगों को हर सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस वर्ष चार सोमवारी का योग बना हुआ है। मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का कहना है की इस वर्ष सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह में ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंच गए थे। सुबह चार बजे जैसे ही मंदिर के पट खुले, श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने बताया कि जलाभिषेक करने में आठ घंटे से भी ज्यादा लग रहे हैं। कई श्रद्धालु को तो जलाभिषेक के लिए 12 से 15 घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए