पलामू में फोर्थ ग्रेड भर्ती पर रोक, नई नियमावली के बाद होगी बहाली

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पलामूः जिले में फोर्थ ग्रेड बहाली की प्रक्रिया को राज्य की सरकार ने स्थगित करने का निर्देश दिया है. 11 जून को हुए कैबिनेट की बैठक में फोर्थ ग्रेड बहाली के नियमावली को लेकर चर्चा हुई थी, जिसके बाद बहाली को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है.

इस संबंध में झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के द्वारा पलामू जिला प्रशासन को एक पत्र मिला है. सरकार के संयुक्त सचिव आसिफ हसन ने पलामू डीसी को पत्र लिखा है और बहाली की प्रक्रिया को स्थगित करने का निर्देश दिया है. पलामू डीसी समीरा एस ने पत्र मिलने की पुष्टि किया है. सरकार द्वारा मिले पत्र में कहा गया है कि फोर्थ ग्रेड में सेवा नियमावली के गठन होने तक बहाली की प्रक्रिया स्थगित रहेगी. बहाली की प्रक्रिया स्थगित करने संबंधी निर्णय 11 जून को हुए कैबिनेट की बैठक में लिया गया है. इससे पहले सोमवार की दोपहर में यह खबर आई थी कि पलामू में फोर्थ ग्रेड की बहाली लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी.

हालांकि कुछ दिनों पहले इस बात की भी चर्चा थी कि बहाली की प्रक्रिया स्थगित हो सकती है. पलामू में 585 फोर्थ ग्रेड पद पर बहाली के लिए विज्ञापन जारी किया गया था. जारी विज्ञापन में 5 जुलाई तक आवेदन लिया गया था. विज्ञापन को लेकर कई आंदोलन हुए थे. बर्खास्त फोर्थ ग्रेड कर्मी भी अपनी सेवा का समायोजन करने की मांग कर रहे थे. नियुक्ति के लिए करीब 35000 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया है. इधर बर्खास्त फोर्थ ग्रेड कर्मी सुप्रीम कोर्ट गए हैं.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष