ओवैसी ने कहा “अब एकतरफा प्यार नहीं चलेगा , नहीं तो अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना:  बिहार में विधानसभा चुनाव में महागठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को रोकने की कोशिश कर रहा है। महागठबंधन में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन को बिहार चुनाव में नहीं शामिल करने पर पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने महागठबंधन से खपा है , बिहार महागठबंधन में ओवैसी को कोई महत्व नहीं दिया जा रहा है । एआईएमआईएम प्रमुख ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में ‘इंडी गठबंधन’ का हिस्सा नहीं होगी। उन्होंने कहा, “अब एकतरफा प्यार नहीं चलेगा।”ओवैसी ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन में शामिल होने का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन वहां से उन्हें ठंडा जवाब मिला। इसके बाद, एआईएमआईएम अब तीसरा मोर्चा बनाने की संभावना तलाश रही है। ओवैसी ने एएनआई से कहा, “बिहार के लोगों को यह समझना चाहिए कि हम पर लगाए गए आरोप झूठे थे। वे नहीं चाहते कि गरीब और उत्पीड़ित वर्ग का कोई नेता उभरे। वे बस ऐसे गुलाम चाहते हैं जो सिर झुकाकर उनके पीछे चलें।” उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम आगामी चुनाव अपने दम पर लड़ेगी और पार्टी के बिहार अध्यक्ष अख्तरुल ईमान द्वारा सुझाए गए तीसरे मोर्चे के विचार का समर्थन करती है। गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर या नवंबर 2025 में होने की संभावना है, हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तक तारीखों की घोषणा नहीं की है। 243 विधानसभा सीटों में से एनडीए के पास 131 विधायक हैं, जिनमें भाजपा के 80, जदयू के 45, हम (एस) के चार और दो निर्दलीय शामिल हैं।

एआईएमआईएम का बिहार के सीमांचल क्षेत्र में अच्छा जनाधार है और पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह इसी क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करते हुए चुनाव लड़ेगी। ओवैसी ने चुनाव आयोग की भी आलोचना की।उन्होंने पूछा, “आयोग को किसी की नागरिकता तय करने का अधिकार किसने दिया? यह एक संवैधानिक संस्था है, लेकिन आधिकारिक बयान देने के बजाय, ‘सूत्रों’ के हवाले से खबरें आ रही हैं।”

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक