हिंदी साहित्य गोष्ठी में जुटेंगे साहित्यप्रेमी, दीपिका सिंह पांडेय होंगी मुख्य अतिथि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। हिंदी साहित्य भारती (झारखंड प्रदेश इकाई) और केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 27 जुलाई 2025 (रविवार) को रांची स्थित पुराना विधानसभा सभागार, सेक्टर 2 में एक दिवसीय हिंदी साहित्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका सिंह पाण्डेय शामिल होंगी। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने पर अपनी सहमति दे दी है। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक अजय राय ने शनिवार को प्रेस रिलीज के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंत्री के आवास में उनकी मुलाकात के बाद मंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होने पर सहमति दी। राय ने कहा कि इस गोष्ठी का विषय होगा भारतीय ज्ञान परंपरा और हम, जो वर्तमान समय में हिंदी भाषा की प्रासंगिकता, सांस्कृतिक चेतना और युवा पीढ़ी को भारतीय मूल्यों से जोड़ने के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। साहित्यिक आयोजन में झारखंड सहित देशभर के साहित्यकार, शिक्षाविद, चिंतक, मीडिया प्रतिनिधि और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में भाग लेंगे। गोष्ठी का उद्देश्य हिंदी भाषा और साहित्य की सामाजिक भूमिका को उजागर करना, भारतीय ज्ञान परंपरा की वर्तमान उपयोगिता पर विमर्श करना और युवाओं में वैचारिक संवाद की भावना को बढ़ावा देना है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह