हेमंत सरकार पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला, कहा- “झारखंड में विकास योजनाओं के नाम पर मची है लूट”

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि झारखंड में विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम पर लूट मची हुई है। केंद्र सरकार लगातार राज्य के विकास के लिए राशि भेज रही है, लेकिन राज्य सरकार इन योजनाओं को ज़मीन पर उतारने में कोई रुचि नहीं दिखा रही है। मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में किसानों की हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ती जा रही है। केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार योजनाएं लागू कर रही है, लेकिन झारखंड सरकार इन योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में पाकुड़ जिले समेत कई स्थानों पर भारी लूट-खसोट हुई है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पाकुड़ ही नहीं, पूरे झारखंड में केंद्र प्रायोजित योजनाओं में घोर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। हेमंत सरकार सिर्फ अपने और अपने परिवार के हितों की चिंता कर रही है, जबकि आम जनता परेशान है। उन्होंने ऐलान किया कि इन मुद्दों को भाजपा विधानसभा के आगामी सत्र में ज़ोर-शोर से उठाएगी। बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल जीवन मिशन का ज़िक्र करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री हर घर नल से जल पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन झारखंड में इस दिशा में कोई ठोस काम नहीं हो रहा है।” वहीं, लिट्टीपाड़ा प्रखंड में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत जल छाजन समिति द्वारा कराए गए कार्यों में गड़बड़ी को लेकर भी सवाल उठे हैं। इस पर लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि उन्हें इन अनियमितताओं की जानकारी मिली है और वे स्वयं इसकी जांच करेंगे। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और यह मामला भी विधानसभा में उठाया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन