कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले झारखंड महागठबंधन सरकार में ऑल इज वेल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: झारखंड की सियासत में जहां एक ओर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है, वहीं दूसरी ओर सत्तारूढ़ महागठबंधन ने एकजुटता का संदेश दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि “महागठबंधन सरकार में ऑल इज वेल” है । उन्होंने कहा कि राज्य की महागठबंधन सरकार में सबकुछ ठीक चल रहा है. कहीं कोई परेशानी नहीं है। केशव महतो कमलेश ने कहा कि सरकार पूरी मजबूती से जनता से किए वादे पूरा करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी संवाद के अलग-अलग माध्यमों से भ्रामक खबरें फैला रही है । जबकि हकीकत कुछ और है। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के निर्वाचन क्षेत्र में पेयजल की समस्या का हल करने के लिए टेबल पर बैठी थी, लेकिन खबर यह आयी कि वह मंत्री बनकर धरने पर बैठ गयी। उन्होंने कहा कि इसी तरह स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बेटे कृष अंसारी अपने शिक्षक के किसी बीमार परिजन को देखने अस्पताल गए थे. वह किसी अस्पताल का निरीक्षण करने नहीं गए थे। किसी डॉक्टर-स्टाफ से बात नहीं की और ना ही कोई निर्देश दिया। लेकिन खबरें भ्रामक बना दी गयी. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने एचईसी के विस्थापित मुद्दे पर बात की तो उसे भी अलग तरीके से प्रकाशित की गई। संवाददाता सम्मेलन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड कांग्रेस, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना करती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 25 जुलाई को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ओबीसी-कांग्रेस हिस्सेदारी न्याय सम्मेलन आयोजित करने जा रही है, जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे. जबकि समापन के दौरान लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उपस्थित रहेंगे। इस सम्मेलन में झारखंड के सभी जिलों से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेने दिल्ली जाएंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और