साहिबगंज। हूल दिवस पर बरहेट के भोगनाडीह में हुए विवाद के मामले में सिदो कान्हू के छठे वंशज मंडल मुर्मू समेत 11 लोगों ने सोमवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में मंडल मुर्मू, ग्राम प्रधान बबलू हांसदा, मनोज मुर्मू, सन्नी मरांडी, शिवचरण हांसदा, सुशील बेसरा, चंद्रमोहन हांसदा, मुंशी हांसदा, बेंजामिन मालतो, टिका हांसदा और मनोज हांसदा शामिल हैं। कोर्ट ने मंडल मुर्मू समेत आठ लोगों को जमानत दे दी। वहीं, बबलू हांसदा, चंद्रमोहन हांसदा और बेंजामिन मालतो को जेल भेज दिया गया। इससे पहले 11 जुलाई को बरहेट पुलिस ने तलबड़िया के ग्राम प्रधान बेटका मुर्मू, पथरा के ग्राम प्रधान नरसिंह मरांडी और गोड्डा जिले के चुनाराम बेसरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उल्लेखनीय है कि इस विवाद में बरहेट के बीडीओ अंशु कुमार पांडेय के आवेदन पर केस दर्ज हुआ था, जिसमें पांच नामजद और करीब डेढ़ सौ अज्ञात को आरोपित बनाया गया था। साथ ही सिदो कान्हू के एक अन्य वंशज रूपचंद्र मुर्मू ने भी जान से मारने की नीयत से मारपीट, गाली-गलौज और छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मंडल मुर्मू समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित
हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी




