ट्रंप का नया फरमान, गूगल-माइक्रोसॉफ्ट भारतीयों को नई नौकरियां देना बंद करें

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

न्यूयॉर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज टेक कंपनियों को भारत में नई भर्तियां रोकने का अल्टीमेटम दिया है। वॉशिंगटन डीसी में हुई एआई समिट में ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी कंपनियां आज़ादी का फायदा उठाकर फैक्ट्री चीन में लगाती हैं और कर्मचारी भारत से भर्ती करती हैं। उन्होंने कहा कि देशहित में अमेरिकी वर्कर्स को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। ट्रंप ने टेक कंपनियों के ग्लोबलिस्ट माइंडसेट पर निशाना साधते हुए कहा कि बाहर फैक्ट्री और कर्मचारियों पर पैसा खर्च कर ये कंपनियां अमेरिकी टैलेंट से रोजगार छीन रही हैं। ट्रंप के इस बयान से भारत के आईटी सेक्टर पर असर पड़ सकता है। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अन्य कंपनियां भारत में बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे में बड़े ऑफिस चला रही हैं, जहां लाखों लोग काम करते हैं। 2023 में यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज के अनुसार 72% एच-1बी वीज़ा भारतीयों को मिले थे। ट्रंप की इस नीति से वीज़ा नियम और सख्त हो सकते हैं, जिससे भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए अमेरिका में नौकरी पाना मुश्किल होगा। साथ ही भारत में नई भर्तियां कम होने से आईटी कंपनियों और स्टार्टअप्स पर दबाव बढ़ेगा। ट्रंप पहले भी भारत को घेरा चुके हैं। मई में उन्होंने एपल को धमकी दी थी कि अमेरिका में बिकने वाला आईफोन अमेरिका में ही बने, वरना कंपनी पर 25% का टैरिफ लगाया जाएगा। इस धमकी के बाद एपल का शेयर गिर गया था। ट्रंप ने कहा था, “जो आईफोन अमेरिका में बिकेंगे, वे यहीं बनेंगे, भारत में नहीं।”

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक