चेंबर की बैठक में चुनाव में ई-वोटिंग की प्रक्रिया शुरु करने पर चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड चेंबर के कोयलांचल प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में शनिवार को गिरिडीह डिस्ट्रिक्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी और कोल्हान प्रमंडल के उदयमियों ने झारखंड चेंबर के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।चेंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में क्षेत्र के व्यापारियों ने कोयलांचल और कोल्हान प्रमंडल की व्यापारिक समस्याओं से अवगत कराते हुए हस्तक्षेप का आग्रह किया।क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने क्षेत्र के व्यापारियों उद्यमियों की सुविधा के लिए चेंबर चुनाव में ई-वोटिंग की प्रक्रिया की शुरुआत करने की बात प्रमुखता से रखी। इसपर चेंबर अध्यक्ष ने बताया कि ई-वोटिंग की प्रक्रिया शुरू करने के लिये पूर्व अध्यक्ष बिकास सिंह की ओर से भी हमें सुझाव मिले हैं। सदस्यों की भावना का सम्मान करते हुए उन्होंने इस सुझाव पर विचार के लिए आश्वास्त किया। बैठक में चेंबर उपाध्यक्ष राहुल साबू, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल, डॉ अभिषेक रामाधीन, निवर्तमान अध्यक्ष किशोर मंत्री, गिरिडीह चेंबर के निर्मल झुनझुनवाला, प्रमोद कुमार के अलावा गिरिडीह के 30 उद्यमी शामिल थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न