मन की बात : बाबूलाल मरांडी बोले– विकसित भारत की यात्रा में झारखंड भी पीछे नहीं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 124वें संस्करण को आज झारखंड भाजपा के नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम जनता ने पूरे उत्साह के साथ बूथ स्तर पर सुना। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवम् नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह के चंदौरी मंडल स्थित बूथ संख्या 116 पर कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय सरिया मंडल के बूथ संख्या 111/112 पर और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह रांची महानगर के सुखदेव नगर मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 114 पर उपस्थित रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक बंका समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ‘मन की बात’ एक प्रेरक कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवाओं, महिलाओं, संस्कृति, प्रकृति और प्रगति से जुड़े विषयों को सामने लाते हैं। उन्होंने कहा कि आज विकसित भारत की यात्रा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जिस दिशा में बढ़ रही है, उसमें झारखंड भी प्रमुखता से भागीदार है। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय ने कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गया है। यह कार्यक्रम भारत की विकास यात्रा का संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली दस्तावेज है। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा विज्ञान और विरासत, दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए जनता का सीधा जुड़ाव प्रधानमंत्री से होता है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। झारखंड भाजपा ने कार्यक्रम के माध्यम से बूथ स्तर पर जनता से संवाद किया और प्रधानमंत्री के विचारों को साझा कर आम लोगों को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने का प्रयास किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ग्रामीण विकास में अभियंताओं की भूमिका अहम : मंत्री दीपिका पांडे सिंह

रांची। डिप्लोमा अभियंता संघ, झारखंड द्वारा आयोजित 58वें अभियंता दिवस समारोह में भारत रत्न श्री मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा का अनावरण किया गया और उत्कृष्ट

अभियंताओं के योगदान से ही बनेगा आधुनिक झारखंड: दीपिका पांडे सिंह

रांची : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा है कि आधुनिक झारखंड के निर्माण में इंजीनियरों की भूमिका अहम है

रिसालदार बाबा मजार पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की चादरपोशी , खुशहाली के लिए मांगी दुआ

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 218वें उर्स के अवसर पर रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पहुंचे। परंपरा के

टाटा मोटर्स बना रही हाइड्रोजन इंजन व ई-व्हीकल, सीएम को कराया अवगत

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में टाटा मोटर्स लिमिटेड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल