तुष्टिकरण की राजनीति में इंडी गठबंधन ने सब कुछ ताक पर रखा : बीजेपी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षी इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि यह गठबंधन अब वोटबैंक की भूख में न्याय और नारी गरिमा जैसे मूल्यों को भी ताक पर रख चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति में डूबे इस गठबंधन को महिला सम्मान और सामाजिक संतुलन की कोई परवाह नहीं है। अजय साह ने नई दिल्ली की एक मस्जिद में आयोजित राजनीतिक बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि वहां समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के पारंपरिक पहनावे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। यह टिप्पणी ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रमुख मौलाना शाहबुद्दीन रिजवी ने की थी, जिसे बाद में मौलाना साजिद रशीदी ने और भी अपमानजनक शब्दों में दोहराया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक हिंदू महिला सांसद के पहनावे पर ऐसी शर्मनाक टिप्पणी होती है, तब अखिलेश यादव और इंडी गठबंधन के अन्य नेता मौन क्यों रहते हैं? क्या तुष्टिकरण की राजनीति अब महिला गरिमा से भी अधिक महत्वपूर्ण हो गई है? झारखंड के परिप्रेक्ष्य में बात करते हुए अजय साह ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि वही सरकार, जो अंकिता सिंह, रूबिका पहाड़िया और रूपेश पांडे जैसे मामलों में चुप्पी साधे रही, आज आफताब अंसारी की मौत पर विशेष जांच कमिटी बना रही है। उन्होंने कांग्रेस के एक मंत्री पर इशारों में निशाना साधते हुए कहा कि न वह अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हैं, न गृह मंत्री और न ही रामगढ़ से विधायक, लेकिन जैसे ही किसी मामले में ‘मुस्लिम’ नाम आता है, वह सबसे पहले प्रतिक्रिया देने पहुंच जाते हैं। अजय साह ने कहा, “आज का इंडी गठबंधन एक तुष्टिकरण गठबंधन बन चुका है, जो एक समुदाय विशेष के तुष्टिकरण के लिए संविधान, न्याय और सामाजिक संतुलन की भी बलि चढ़ाने को तैयार है।” भाजपा प्रवक्ता ने इसे देश और समाज के लिए खतरनाक रुझान करार देते हुए जनता से सतर्क रहने की अपील की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को