डिंपल यादव पर मौलाना की टिप्पणी से सियासी बवाल, संसद परिसर में एनडीए का विरोध प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी की विवादित टिप्पणी ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। इस मुद्दे पर संसद में सोमवार को माहौल गर्म रहा। एनडीए के सांसदों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए डिंपल यादव के सम्मान में आवाज बुलंद की और मौलाना रशीदी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पूरा मामला एक टीवी डिबेट से शुरू हुआ, जहां ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने डिंपल यादव की मस्जिद में खुले सिर उपस्थिति पर सवाल खड़ा किया और उनके पहनावे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इस बयान को लेकर विपक्ष से ज्यादा सत्तापक्ष एनडीए के सांसदों ने मोर्चा संभाल लिया और संसद भवन परिसर में मौलाना के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे सांसदों ने सवाल उठाया कि अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी इस अपमानजनक टिप्पणी पर चुप क्यों हैं? उनका कहना था कि यह मुद्दा राजनीति से ऊपर है और एक महिला जनप्रतिनिधि का अपमान देश की सभी महिलाओं का अपमान है। डिंपल यादव ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा — “बेहतर होता अगर ये सांसद मणिपुर की महिलाओं के पक्ष में खड़े होते। जो वीडियो सामने आए हैं, वे देश को झकझोर देने वाले हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना के अधिकारियों पर बयान दिए गए, तब कोई नहीं बोला।” उन्होंने इस पूरे प्रकरण को मुद्दों से भटकाने की कोशिश बताया। इस मुद्दे पर सपा सांसद इकरा हसन ने भी सख्त लहजे में बयान देते हुए कहा — “एक महिला सांसद के खिलाफ इस तरह की भाषा बेहद शर्मनाक है। मौलाना रशीदी जैसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए। इन्हें किसी भी महिला पर ऐसी टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।” इधर, सपा नेता प्रवेश यादव ने लखनऊ के गोमती नगर थाना में मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। विवाद के बढ़ने के बावजूद मौलाना साजिद रशीदी अपने बयान पर कायम हैं, जिससे मामला और भी गर्म हो गया है। अब देखना यह है कि क्या समाजवादी पार्टी अपने सांसद के सम्मान में खुलकर सामने आती है या सियासी चुप्पी बनी रहती है

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में प्रशासनिक व अकादमिक समन्वय पर जोर, कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने की दो महत्वपूर्ण बैठकें

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रशासनिक और अकादमिक संभागों के साथ नियमित बैठक और संवाद को

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

DSPMU के प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन, 39वें AIU यूथ फेस्टिवल में कई श्रेणियों में जीते सम्मान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने AIU

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक