मूसलाधार बारिश के बीच यात्री बस में कराया सुरक्षित प्रसव, गूंजी खुशियों की किलकारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कोडरमा: कभी-कभी जिंदगी बचाने के लिए ऑपरेशन थिएटर की नहीं, दिल से की गई कोशिशों की जरूरत होती है। कोडरमा में रविवार की आधी रात एक यात्री बस में ठीक ऐसा ही हुआ। बस पर सवार एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। बाहर तेज बारिश थी और हालात ऐसे थे कि महिला को बस से उतारकर हॉस्पिटल ले जाना मुमकिन न था। ऐसे वक्त में बस के ड्राइवर-कंडक्टर, सड़क पर पीसीआर ड्यूटी में तैनात पुलिस, एक कॉल पर मौके पर पहुंचे डॉक्टर और बस पर सवार यात्रियों की समवेत कोशिशों से बस को ही प्रसव कक्ष में बदला गया। प्रसूता ने बच्ची को जन्म दिया। बताया गया कि बिहार के वैशाली की रहने वाली 20 वर्षीय राधा देवी अपने पति सूरज राम, मां मीना देवी और बहन के साथ ‘श्री साईं’ नामक यात्री बस से रांची आ रही थीं। उन्हें 2 अगस्त की डिलीवरी डेट दी गई थी, इसलिए घर वाले उन्हें समय से पहले रांची ला रहे थे। राधा देवी बस के स्लीपर कोच में सोई थीं, लेकिन कोडरमा के पास अचानक उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ने लगी। परिजन घबरा गए। बाहर बारिश तेज थी, किसी अस्पताल का पता नहीं चल रहा था। समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। ऐसे में बस ड्राइवर ने रेलवे ओवरब्रिज के पास खड़ी पीसीआर टीम से मदद मांगी। पुलिसकर्मी ओमप्रकाश समेत पूरी टीम ने अस्पताल की तलाश शुरू की। शहर के दो-तीन अस्पतालों में डॉक्टर नहीं मिले। आखिरकार पुलिस की मदद से बस को बाईपास रोड स्थित आर्यन हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां डॉ. प्रवीण कुमार से संपर्क किया गया। उन्होंने देरी किए बिना मेडिकल टीम के साथ बस तक पहुंचने का फैसला लिया। राधा की हालत ऐसी नहीं थी कि उन्हें बस से उतारा जा सके। इसलिए बस में ही डिलीवरी कराने का फैसला लिया गया। सभी यात्री बस से बाहर उतर आए। फिर रात 2:40 बजे, उसी बस में एक स्वस्थ बच्ची ने जन्म लिया। जब तक डिलीवरी पूरी नहीं हुई, यात्रियों ने भीगते हुए इंतजार किया। और जैसे ही बच्ची का जन्म हुआ, बस तालियों से गूंज उठी।जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को जांच और इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए