संसद में उठा भारत-पाकिस्तान मैच का मुद्दा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दिल्ली : संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत ने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है और ऐसे देश के साथ क्रिकेट खेलना उचित नहीं होगा जिसने बार-बार भारत को चोट पहुंचाई है। सावंत ने आगामी एशिया कप 2025 के मद्देनजर कहा कि भारत को पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए। इस टूर्नामेंट का आयोजन 9 से 28 सितंबर तक यूएई में होगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं। यह टूर्नामेंट टी-20 प्रारूप में होगा, जो 2026 में भारत और श्रीलंका में होने वाले विश्व कप की तैयारी भी है। सावंत का यह बयान भारत-पाकिस्तान के खेल संबंधों पर एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश माना जा रहा है

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष