ट्रंप फिर बोले- मैं नहीं पड़ता तो अब तक लड़ रहे होते भारत-पाक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर कहा कि अगर मैंने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया होता और व्यापार वार्ता रोकने की धमकी नहीं दी होती तो भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ गया होता। दोनों देश आज लड़ रहे होते। स्कॉटलैंड में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ आधिकारिक वार्ता से पहले ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान सहित दुनिया भर में छह बड़े युद्धों को रोकने के लिए कदम उठाने का श्रेय लिया। ट्रंप ने कहा कि हमारे बीच कई युद्धविराम चल रहे हैं। अगर मैं नहीं होता तो छह बड़े युद्ध चल रहे होते। भारत-पाकिस्तान के साथ लड़ रहा होता। उन्होंने कहा कि हमारे कई ऐसे हॉटस्पॉट हैं जहां युद्ध छिड़ा हुआ था। मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान एक बहुत बड़ा हॉटस्पॉट थे, क्योंकि वे दोनों परमाणु संपन्न देश हैं। यह एक बहुत बड़ा हॉटस्पॉट था।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को