JPSC ने सभी विभागों से मांगी रिक्तियां, जल्द होगी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची :  झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है. कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने राज्य सरकार के सभी विभागों को पत्र भेजकर अति शीघ्र रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.विभागों से कहा गया है कि वे अपने-अपने स्तर से लंबित रिक्तियों की समीक्षा कर जल्द से जल्द रिक्त पदों का ब्यौरा कार्मिक विभाग को भेजें, ताकि समय पर अधियाचन तैयार कर जेपीएससी को भेजा जा सके. जब सभी विभागों से रिक्तियों का विवरण प्राप्त हो जाएगा, उसके बाद कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग इन रिक्तियों की गणना कर जेपीएससी को अधियाचना भेजेगा. अधियाचना में राज्य प्रशासनिक सेवा, राज्य पुलिस सेवा, राज्य वित्त सेवा, राज्य सूचना सेवा आदि सेवाओं की स्पष्ट पदसंख्या और श्रेणीवार जानकारी शामिल होती है. इसके आधार पर जेपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन करेगा, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के चरण होते हैं. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 14वीं जेपीएससी परीक्षा में रिक्तियों की संख्या कम हो सकती है. अनुमान है कि इस बार लगभग 200 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी. हालांकि यह संख्या अंतिम अधियाचना के बाद ही स्पष्ट होगी.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष