मानवता को शर्मसार करने वाले निजी अस्पताल पर हो सख्त कार्रवाई :बाबूलाल मरांडी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष ने एक निजी अस्पताल के द्वारा किए गए जघन्य अपराध पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।श्री मरांडी ने कहा कि रांची के एक निजी अस्पताल में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवजात शिशु की मृत्यु के बाद भी उसे चार दिनों तक वेंटिलेटर पर रखकर परिजनों से लगातार पैसे वसूले गए। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि हो चुकी है कि बच्चे की मौत पहले ही हो चुकी थी, बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों ने परिजनों को अंधेरे में रखकर इलाज के नाम पर मोटी रकम की उगाही की।कहा कि इस अमानवीय हरकत ने न केवल चिकित्सा पेशे की गरिमा को कलंकित किया है, बल्कि एक दुःखी परिवार की भावनाओं के साथ भी क्रूर मज़ाक किया है। जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों ने झूठ बोलकर बच्चे को वेंटिलेटर पर ज़िंदा बताया और मृत शरीर के लिए लाखों रुपये का बिल थमा दिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बड़हरवा पुलिस ने 1.003 किलो ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल से ब्राउन शुगर लाकर बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों में खपाने की थी तैयारी, स्कॉर्पियो और तीन मोबाइल जब्त साहेबगंज: अंतर्राज्यीय स्तर पर

पाकुड़िया में विकसित भारत रोजगार मिशन का प्रशिक्षण, ग्रामीणों तक रोजगार और आजीविका पहुंचाने पर जोर

पाकुड़िया: विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम-जी) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसरों

बन्नोग्राम में लगा 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को बिजली संकट से मिली राहत

क्षमता का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों में

कनौजिया तांती व जोलहा समाज को सरकारी गजट में शामिल करने की मांग, मंत्री से मिला आश्वासन

मेहरमा: कनौजिया तांती व जोलहा समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ब्रजकिशोर प्रसाद ने राज्य सरकार से कनौजिया तांती एवं जोलहा समाज को सरकारी गजट में