बहू सीता सोरेन ने कहा “हम आपको कभी अलविदा नहीं कह सकते”

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड आंदोलन के प्रणेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन को उनकी बड़ी बहू और झारखंड मुक्ति मोर्चा की पूर्व विधायक सीता सोरेन ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से उन्होंने न केवल पारिवारिक शोक को शब्द दिए, बल्कि झारखंड की उस विरासत को भी याद किया, जिसकी नींव गुरूजी ने रखी थी। सीता सोरेन ने लिखा, “बाबा सिर्फ हमारे घर के मुखिया नहीं थे… वे हमारे जीवन के प्रकाश थे। हमारे मार्गदर्शक, और हमारे सबसे बड़े सहारे।” उन्होंने कहा कि गुरूजी के बिना यह घर वैसा नहीं रहेगा। उनकी हँसी, स्नेह और डांट तक अब सिर्फ यादों में रह गए हैं। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड ने एक महान सपूत खोया है, लेकिन उनके लिए यह व्यक्तिगत क्षति कहीं गहरी है। “हमने अपना गुरू, अपना पिता, अपना जीवनदाता खोया है,” उन्होंने लिखा। सीता ने बाबा की परंपराओं, सिखाए गए मूल्यों और कमाए गए सम्मान को संजोकर रखने का संकल्प जताया। “आपकी विरासत को आगे ले जाना अब हमारा धर्म है।” अंत में उन्होंने लिखा— “आपकी यादें, आपकी बातें, आपकी छाया… कभी मिट नहीं सकती। हम आपको कभी अलविदा नहीं कह सकते…

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश

पाकुड़िया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जश्न और उल्लास का माहौल रहा। प्रखंड

पाकुड़िया CHC में एएनसी शिविर, 18 गर्भवती महिलाओं की हुई प्रसव पूर्व जांच

पाकुड़िया। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी (गर्भवती महिलाओं की प्रसव

पाकुड़ में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28वां गणपति महोत्सव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

पाकुड़। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव के 28वें वर्ष को भव्य, श्रद्धापूर्ण और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी शुरू कर

प्राणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में शुद्ध पेयजल व हैंडवॉश की सुविधा

प्राणपुर। प्रखंड अंतर्गत गौरीपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोजाटीहाट इंग्लिश में विषयवार शिक्षकों की कमी के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन नियमित रूप से संचालित