खामोश हो गया झारखंड ! जब गुरुजी को सीधे गोली मारने का था आदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड आंदोलन के एक अनसुने सिपाही मो. नौशाद आज टूटे हुए हैं। मोहनपुर प्रखंड के पाटजोर गांव के इस बुजुर्ग का शरीर भले ही अब जवाब देने लगा हो, लेकिन जब शिबू सोरेन की याद आती है, तो जैसे भीतर से कोई पुरानी आग फिर से भड़क उठती है। गुरुजी के निधन की खबर ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया है।

“हम तो साथ थे… 1978 से…,” कहते-कहते उनकी आवाज भर्रा जाती है। बैठते हैं, फिर यादों का गट्ठर खोल देते हैं—”कांग्रेस सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ संघर्ष तेज हो गया था। हम गुरुजी के साथ दुमका स्थापना दिवस समारोह में जा रहे थे। तभी खबर आई कि उपायुक्त यू.डी. चौबे हम दोनों को गोली मारने के इरादे से खोज रहे हैं।”

नौशाद की आंखें डबडबा जाती हैं। बोलते हैं, “जामा के पास गाड़ी छोड़ दी, खेते-खेत भागे। रास्ते में एक सूखे कुएं में गिर पड़े। मेरी पायजामा फट गई। गुरुजी गांव वालों से लूंगी मांग लाए। उसी लूंगी को पहनकर गुरुजी ने उसी रात दुमका कलक्टर ऑफिस के सामने सभा की।”

गौरव और संघर्ष से भरी यह कहानी जैसे आज भी उनके मन में धड़कती है। बताते हैं, “एक बार जब रासुका लग गया था, तो पुलिस की नजर से बचने के लिए हम दोनों त्रिकुट पर्वत के पीछे दो दिन तक धान के खेत में छिपे रहे। वही रातें… वही डर… वही संकल्प…”

स्मृतियों की नमी अब आंखों के रास्ते बहने लगती है। कांपती आवाज में कहते हैं—”अब झारखंड का क्या होगा?”

और फिर जैसे वह आवाज किसी और के लिए नहीं, बल्कि आने वाले झारखंड के लिए जिम्मेदारी छोड़ती है—”गुरुजी का सपना, गुरुजी की तरह बनकर हेमंत जी को पूरा करना होगा। ये अब उनकी जिम्मेदारी है।”

मो. नौशाद की आंखें बोल रही थीं, उनकी खामोशी झारखंड की आत्मा की चीख थी। त्रिकुट की ओट में छिपे संघर्ष के वो पल आज भी इस धरती पर जिंदा हैं—और तब तक रहेंगे, जब तक सपनों का झारखंड पूरा नहीं होता।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में AIMIM ने शुरू किया SIR हेल्प डेस्क, हर पंचायत में सेवा केंद्र खोलने की घोषणा

पाकुड़: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पाकुड़ जिला कार्यालय में SIR हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश सह-प्रभारी एवं एमएलसी

हिरणपुर शराब दुकान चोरी का खुलासा, कर्मचारी ही निकला आरोपी; सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

हिरणपुर: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के सितपहाड़ी स्थित विदेशी शराब दुकान में हुई करीब 1.50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा

कुश्ती में घायल पहलवान अनंत मुर्मू से मिलीं जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेम्ब्रम, आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया हौसला

पाकुड़िया: पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर गांव के प्रसिद्ध पहलवान अनंत मुर्मू के इलाज और सहयोग के लिए प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर पर

बसंतराय के कैवा गांव में सड़क की समस्या, आजादी के बाद भी पक्की सड़क का इंतजार

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के कैवा पंचायत अंतर्गत कैवा गांव के ग्रामीण आज भी सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। आजादी के कई दशक बीत