हार-जीत, संघर्ष और चुनौतियों से भरा रहा आंदोलन से सत्ता तक का सफर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 झारखंड आंदोलन के सबसे प्रखर चेहरा रहे शिबू सोरेन का सियासी जीवन उतार-चढ़ाव और संघर्ष की मिसाल रहा है। उन्हें केवल एक राजनेता के तौर पर नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता के प्रतीक के रूप में देखा गया। ‘गुरुजी’ के नाम से प्रसिद्ध शिबू सोरेन का राजनीतिक जीवन 1970 के दशक में आदिवासियों की जमीन की लड़ाई से शुरू हुआ और देश के कोयला मंत्री तथा झारखंड के मुख्यमंत्री तक पहुंचा।

पहला चुनाव और शुरुआती संघर्ष

शिबू सोरेन ने 1977 में टुंडी विधानसभा और दुमका लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद उन्होंने संताल परगना को अपनी राजनीतिक कर्मभूमि बनाया। उन्होंने महाजनों-साहूकारों से आदिवासी जमीन छुड़ाने का जनांदोलन चलाया। इसी आंदोलन ने उन्हें संताल परगना में लोकप्रियता दिलाई।

1980 में पहली जीत और जेएमएम का उदय

1980 के लोकसभा उपचुनाव में उन्होंने दुमका से जीत दर्ज की और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के पहले सांसद बने। इसी साल के विधानसभा चुनाव में संताल परगना की 18 में से 9 सीटें झामुमो ने जीतीं, जिससे बिहार की राजनीति में भूचाल आ गया।

लोकसभा में लगातार जीत और केंद्र में जगह

1984 में कांग्रेस के पृथ्वीचंद्र किस्कू से हार के बावजूद गुरुजी ने 1986, 1989, 1991 और 1996 के लोकसभा चुनाव में दुमका से जीत हासिल की। 2002 में वे राज्यसभा पहुंचे और 2004 में एक बार फिर दुमका से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मनमोहन सिंह सरकार में कोयला मंत्री बने।

चिरुडीह हत्याकांड और इस्तीफा

1975 के चिरुडीह कांड में हत्या के आरोपों के कारण उन्हें 2004 में केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। हालांकि इस मामले में 2008 में अदालत ने उन्हें बरी कर दिया।

तीन बार मुख्यमंत्री लेकिन हर बार अस्थिरता

15 नवंबर 2000 को झारखंड राज्य बना। शिबू सोरेन राज्य के तीसरे मुख्यमंत्री बने, लेकिन उनका पहला कार्यकाल महज 10 दिन चला (2 से 11 मार्च 2005)। 2008 में वे दूसरी बार सीएम बने, लेकिन विधानसभा में बहुमत सिद्ध नहीं कर पाए। 2009 में तीसरी बार उन्होंने बीजेपी के समर्थन से सरकार बनाई, लेकिन संसद में यूपीए के पक्ष में वोट देने के कारण भाजपा ने समर्थन वापसी कर लिया और सरकार गिर गई।

सीएम रहते चुनाव हारे

2008 में सीएम बनने के बाद उन्हें विधानसभा में चुनकर आना था। उन्होंने तमाड़ उपचुनाव लड़ा लेकिन झारखंड पार्टी के राजा पीटर से हार गए। यह एक असाधारण घटना थी—राज्य का मुख्यमंत्री चुनाव हार गए। वर्ष 2020 में वे झारखंड से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। शिबू सोरेन की राजनीतिक यात्रा न सिर्फ झारखंड की राजनीति का जीवंत दस्तावेज है, बल्कि यह आदिवासी चेतना, अस्मिता और संघर्ष की आवाज भी है। उनकी विरासत झारखंड की हर परत में मौजूद रहेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में AIMIM ने शुरू किया SIR हेल्प डेस्क, हर पंचायत में सेवा केंद्र खोलने की घोषणा

पाकुड़: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पाकुड़ जिला कार्यालय में SIR हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश सह-प्रभारी एवं एमएलसी

हिरणपुर शराब दुकान चोरी का खुलासा, कर्मचारी ही निकला आरोपी; सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

हिरणपुर: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के सितपहाड़ी स्थित विदेशी शराब दुकान में हुई करीब 1.50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा

कुश्ती में घायल पहलवान अनंत मुर्मू से मिलीं जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेम्ब्रम, आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया हौसला

पाकुड़िया: पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर गांव के प्रसिद्ध पहलवान अनंत मुर्मू के इलाज और सहयोग के लिए प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर पर

बसंतराय के कैवा गांव में सड़क की समस्या, आजादी के बाद भी पक्की सड़क का इंतजार

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के कैवा पंचायत अंतर्गत कैवा गांव के ग्रामीण आज भी सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। आजादी के कई दशक बीत