सरायढेला के काली मंदिर में शिबू की हुंकार से कांप उठा था प्रशासन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बात 1970 के दशक की है। धनबाद जिले के सरायढेला स्थित काली मंदिर का परिसर, उस दिन किसी युद्धभूमि जैसा प्रतीत हो रहा था। पारंपरिक हथियारों से लैस आदिवासी समुदाय का हुजूम वहां जुटा था। उनके हाथों में तीर-धनुष, फरसा, कुल्हाड़ी जैसे हथियार थे और दिलों में वर्षों का दमन झेलने का गुस्सा। बिनोद बिहारी महतो और शिबू सोरेन के नाम की गूंज उस माहौल को क्रांति की चिंगारी से भर रही थी। ढोल-नगाड़ों की तेज आवाज़, आक्रोश भरे नारे— सब मिलकर इस सभा को एक चेतावनी में बदल चुके थे।

इस चेतावनी का निशाना वे बाहरी लोग थे, जो गांवों में बस कर स्थानीय आदिवासी समाज का शोषण कर रहे थे। उनके खेत हड़प लिये जाते थे, महिलाओं के साथ अमानवीय बर्ताव होता था, और पुलिस-प्रशासन मौन दर्शक बना रहता था।

शिबू सोरेन यानी ‘गुरूजी’ ने इस सभा को संबोधित करते हुए कहा था— “यह अन्याय के खिलाफ न्याय की हुंकार है। यह आखिरी चेतावनी है, अब अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा।” उनके स्वर में सिर्फ गुस्सा नहीं था, बल्कि वह संकल्प भी था, जो आगे चलकर पूरे झारखंड के आदिवासियों की ताकत बना।

इस सभा के बाद पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई। यह कोई आम राजनीतिक रैली नहीं थी, यह शोषण के खिलाफ एक क्रांतिकारी उद्घोष था। स्थानीय प्रशासन सकते में आ गया और जमीन से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देना शुरू किया गया।

यह वही क्षण था जब शिबू सोरेन, सिर्फ एक नेता नहीं रहे, वे जनआंदोलन का चेहरा बन गए। यही संगठित आक्रोश बाद में झामुमो की नींव बना और झारखंड अलग राज्य आंदोलन की चेतना का बीज।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन