शिबू सोरेन ने यूं चुकाया था ठाकुर सरयू प्रसाद की ‘मदद’ का कर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बात 1970 के दशक की है। झारखंड आंदोलन अपने शुरुआती दौर में था और दिशोम गुरु शिबू सोरेन संघर्ष के कठिन रास्ते पर थे। न संसाधन थे, न पहचान। ऐसे वक्त में एक नामचीन ज़मींदार ने उनका साथ दिया- ठाकुर सरयू प्रसाद सिंह। बोकारो के माराफारी इलाके के ठाकुर साहब न केवल सामाजिक हैसियत में ऊंचे थे, बल्कि दिल भी बड़ा था। उन्होंने न सिर्फ शिबू सोरेन को सहयोग दिया, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया।

वक्त बदला। शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति में शीर्ष पर पहुंचे। मगर दोस्ती की वो पुरानी गांठ नहीं भूले। फिर एक दिन वो मौका आया, जब इस दोस्ती का असली इम्तहान हुआ।

3 मई 2003, ठाकुर सरयू प्रसाद सिंह को दिल का दौरा पड़ा। हालत गंभीर थी। बोकारो में इलाज मुमकिन नहीं था। जैसे ही यह खबर शिबू सोरेन परिवार को मिली, तत्काल निर्णय हुआ — ठाकुर साहब को एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया जाए। उस समय हेमंत सोरेन और पूरा परिवार इस काम में लग गया। उन्हें राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। खून की ज़रूरत पड़ी तो हेमंत समेत आठ लोगों ने रक्तदान किया।

इलाज सफल रहा। ठाकुर साहब बच गए। उन्होंने बाद में कई बार कहा — “शिबू सोरेन ने दोस्ती का कर्ज़ नहीं, इंसानियत का धर्म निभाया।”

यह सिर्फ एक दोस्ती की कहानी नहीं है। यह एक ऐसे नेता की पहचान है, जिसने सत्ता की ऊंचाई पर पहुंचकर भी अपने संघर्ष के दिनों को भुलाया नहीं।

शिबू सोरेन अब नहीं हैं, लेकिन उनकी यह मिसाल हमेशा झारखंड की राजनीति को गरिमा और संवेदनशीलता का पाठ पढ़ाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू के कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर ने संभाला पदभार, शिक्षकों को दिया नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं लेने का निर्देश

रांची। प्रो. राजीव मनोहर ने आज पूर्वाह्न 10 बजे Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा और परंपरा के संग गूंजा सरना झंडा गड़ी उत्सव, युवाओं ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प

रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के न्यू बिल्डिंग परिसर में आज आदिवासी छात्र संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की के नेतृत्व में पारंपरिक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सतर्कता विभाग ने रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत बिहार निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब

मेड इन बिहार” की नई परिकल्पना: अर्जुन वृक्ष पर विधायक मैथिली ठाकुर की दूरदर्शी पहल

पटना । बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने उत्तर बिहार के विकास को नई दिशा देने वाली एक अभिनव और