शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा का अनावरण आठ को

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। झारखंड आंदोलनकारी वीर शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के अध्‍यक्ष सह विधायक जयराम महतो आगामी आठ अगस्‍त को सोनाहातू के जाडेया मोड़ में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह जानकारी मोर्चा के रांची जिला अध्यक्ष आलोक उरांव ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्‍त‍ि जारी कर दी। उन्‍होंने बताया कि यह आयोजन शहीद निर्मल महतो के बलिदान को स्मरण करने और नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास होगा। उरांव ने कहा कि श्रद्धांजलि सभा से पूर्व, झारखंड मेला मैदान, सोनाहातु से बाइक रैली निकाली जाएगी। इसका नेतृत्व संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो करेंगे। रैली पुराना ब्लॉक ऑफिस, थाना मैदान, जमुदाग मोड़ और तेलवारी मोड़ होते हुए कार्यक्रम स्थल जाडेया मोड़ पहुंचेगी। उन्‍होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्‍या में प्रदेशभर के कार्यकर्ता शामिल होंगे

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष