नाबालिग दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महेशपुर: थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने रविवार शाम को थाने में आवेदन देकर सोलपटिया गांव के संजीत सोरेन पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार, पांच वर्ष पूर्व आरोपी संजीत सोरेन उसके गांव आया और उसे अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद, जुलाई 2020 में शादी का झांसा देकर वह उसे अपने घर सोलपटिया ले गया। लगभग दो साल तक साथ रहने के बाद, आरोपी काम करने का बहाना बनाकर चला गया। इस दौरान, पीड़िता ने अपने परिवार की सहमति से एक संस्था से जुड़कर सिलाई मशीन चलाने का प्रशिक्षण लेने के लिए रांची चली गई।

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद जब पीड़िता अपने घर लौटी, तो संजीत भी बाहर से काम करके वापस आ गया। हालांकि, इस बार उसने पीड़िता को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया और बताया कि उसने दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि संजीत ने उसे अपने किसी रिश्तेदार के घर ले जाने की बात कही और धमकी दी कि यदि वह नहीं गई तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उसने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की भी धमकी दी।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया और सोमवार सुबह आरोपी संजीत सोरेन को उसके घर सोलपटिया से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और फिर उसे पाकुड़ जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

ऑपरेशन जीवन: पाकुड़ में 2.865 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

पाकुड़। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस ने “Operation JIVAN” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में

महेशपुर में राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने विधायक को दी शिकायत

महेशपुर। महेशपुर अंचल के हल्का संख्या-3 में कार्यरत राजस्व कर्मचारी मिठुन कुमार के खिलाफ असकंधा, शेरपुर, नयाग्राम समेत अन्य गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत

डीएपी-यूरिया की महंगाई पर विधायक निसात आलम ने उठाई आवाज, जांच की मांग

पाकुड़। किसानों को खाद की खरीदारी में हो रही परेशानी और डीएपी एवं यूरिया की कथित कालाबाजारी के खिलाफ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात

महेशपुर में मुआवजा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण रोका, रैयती जमीन अधिग्रहण का मामला

महेशपुर। महेशपुर प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत राघोपाड़ा-टोला शेरपुर में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्माणाधीन पुल का काम बुधवार को ग्रामीणों ने रोक