सहकारिता से समृद्धि को नई ऊर्जा देगा अमित शाह का बिहार दौरा: विजय कुमार सिन्हा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय बिहार दौरे को राज्य के विकास के लिए ऐतिहासिक और निर्णायक कदम करार दिया है। रविवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री सिन्हा ने कहा कि इस दौरे से बिहार में ‘सहकार से समृद्धि’ की अवधारणा को नई गति मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए हर नागरिक को आपसी मतभेदों को भुलाकर सहयोग करना होगा, यही सहकारिता आधारित विकास का मूल मंत्र है।

श्री सिन्हा ने कहा कि सहकारिता न केवल हमारा संकल्प है, बल्कि यह हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग भी रहा है। उन्होंने एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता नीति बनी थी, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2021 में अलग सहकारिता मंत्रालय की स्थापना कर इसे नया आयाम दिया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में आज देश में 8 लाख से अधिक सहकारी संस्थाएं कार्य कर रही हैं, जो 30 करोड़ लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में योगदान दे रही हैं।

उपमुख्यमंत्री ने एक नई पहल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही देश में सहकारी टैक्सी सेवा शुरू होगी, जो विश्व में अनूठी होगी। इस सेवा के तहत दोपहिया, टैक्सी, ऑटो रिक्शा और चौपहिया वाहनों का पंजीकरण होगा, और इससे होने वाला लाभ सीधे चालकों तक पहुंचेगा। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ के ‘अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष’ के निर्णय को भी इस दिशा में वैश्विक मान्यता के रूप में देखा।

श्री सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में पिछले दो दशकों से एनडीए सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सहकारी मॉडल को जमीन पर उतार रही है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा सहकारिता को बढ़ावा दिया है, जिससे बिहार समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहा है।”

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में विकसित भारत रोजगार मिशन का प्रशिक्षण, ग्रामीणों तक रोजगार और आजीविका पहुंचाने पर जोर

पाकुड़िया: विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम-जी) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसरों

बन्नोग्राम में लगा 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को बिजली संकट से मिली राहत

क्षमता का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों में

कनौजिया तांती व जोलहा समाज को सरकारी गजट में शामिल करने की मांग, मंत्री से मिला आश्वासन

मेहरमा: कनौजिया तांती व जोलहा समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ब्रजकिशोर प्रसाद ने राज्य सरकार से कनौजिया तांती एवं जोलहा समाज को सरकारी गजट में

मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर सम्मानित, बेहतर कानून व्यवस्था के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

गोड्डा: मेहरमा थाना क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और विभिन्न मामलों का त्वरित उद्भेदन करने के साथ आम लोगों की समस्याओं