बीएनएमयू के इवनिंग कॉलेज सहरसा की सहायक प्राध्यापिका डॉ. सविता का असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सहरसा। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा आयोजित होम साइंस विषय के साक्षात्कार में बीएनएमयू के अधीन इवनिंग कॉलेज सहरसा की सहायक प्राध्यापिका डॉ. सविता कुमारी का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है।

डॉ. सविता कुमारी सहरसा जिले के सलखुआ निवासी और सेवा निवृत प्रधानाध्यापक पवन कुमार की पत्नी हैं, जबकि वह सहरसा के कैलाशपुरी निवासी प्रेम प्रकाश कुमार की पुत्री भी हैं। उनके विश्वविद्यालय सेवा आयोग से चयनित होने पर इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है।

डॉ. सविता को उनके इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय शिक्षाविदों और साथियों द्वारा बधाई दी गई। बधाई देने वालों में पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रो. नवीन कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर कुमार मिश्र, डॉ. अशोक पोद्दार, डॉ. संजय कुमार परमार, पूर्व एचएम गजेंद्र कुमार, प्रीतम गुप्ता, अवधेश कुमार झा, सुधीर कुमार झा, प्रो. नवनीत कुमार, डॉ. संजय कुमार सिंह, किशोर कुमार मंडल, दीप्त आनंद, रिद्धि आनंद, सूर्यवंशी राज सहित अन्य कई गणमान्य लोग शामिल थे।

इस सफलता ने डॉ. सविता के परिवार और शिक्षा जगत में सम्मान बढ़ाया है, और उनके चयन को एक प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक