CCL की वेबसाइट साइबर अपराधियों का हुआ शिकार ; हड़कंप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। भारत सरकार के उपक्रम कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड यानी सीसीएल की वेबसाइट में साइबर अपराधियों ने सेंध लगा दी है। कंपनी की वेबसाइट www.centralcoalfields.in को क्लिक करने पर हैक्ड बाइ मिस्टर हबीब404 के हवाले से मैसेज डिस्प्ले हो रहा है। इसमें लिखा गया है कि यू थॉट यू वेयर सेफ, बट वी आर इवरीवेयर…. हैकर ने यह भी लिखा है कि ‘ पाकिस्तान साइबर हैव अवेकन्ड। वेबसाइट हैक होने के बाद सीसीएल प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। सिस्टम को ठीक करने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।

इस बाबत सीसीएल के जनरल मैनेजर (सिस्टम) से बात की गयी। उन्होंने कहा कि वेबसाइट को डिस्टोर्ट किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इसकी जानकारी सुबह के वक्त मिली है, तब से कंप्यूटर और सिस्टम से जुड़े इंजीनियर्स इसको ठीक करने में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि वेबसाइट का सारा डाटा सुरक्षित है। वेबसाइट की बैक एंड से सारी चीजें खंगाली जा रही हैं। इस बात की पड़ताल की जा रही है कि हैकर ने आखिर कैसे वेबसाइट के पहले पेज में सेंध लगा दी। कारण का पता लगते ही वेबसाइट को फंक्शनल मोड में डाल दिया जायेगा। सीसीएल के जनरल मैनेजर (सिस्टम ) ने बताया कि पूर्व में भी वेबसाइट को डिस्टर्ब किया जा चुका है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार में निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

कटिहार: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कटिहार की ओर से निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

जिला स्तरीय कबड्डी में अरिहाना की बालिका टीम बनी विजेता, अब प्रमंडल स्तर पर खेलेगी

आजमनगर, कटिहार: जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अरिहाना की अंडर-17 बालिका कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने

जमुई पीड़िता की तस्वीर मामले में RJD प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से की कार्रवाई की मांग

पटना: जमुई की नाबालिग यौन उत्पीड़न पीड़िता की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के मामले को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के प्रतिनिधिमंडल ने

सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन में वंदना कुमारी को मिला बेस्ट अपकमिंग प्लेयर्स अवार्ड

भागलपुर: तिरुपति, आंध्र प्रदेश में संपन्न हुई 72वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। बिहार महिला टीम