मुख्यमंत्री ने दिखाई महिला संवाद रथ को हरी झंडी, अब हर गांव में पहुंचेगी योजनाओं की बात

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अररिया । महिलाओं को सशक्त बनाने और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को “महिला संवाद रथ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस संवाद रथ अभियान के तहत पूरे राज्य में महिलाओं के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी जरूरतें, सुझाव और समस्याएं एकत्र की जाएंगी, ताकि सरकार की योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

अररिया जिले के लिए कुल 18 महिला संवाद रथ रवाना किए गए हैं, जो जिले के 9 प्रखंडों में प्रतिदिन दो-दो पंचायतों में भ्रमण कर योजनाओं की जानकारी देंगे और महिलाओं से फीडबैक लेंगे।

यह हाईटेक संवाद रथ जीपीएस टैगिंग, ऑडियो-वीडियो प्रस्तुतिकरण, और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी सुविधाओं से लैस है। रथ के माध्यम से न केवल योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, बल्कि संवाद के दौरान महिलाओं की राय को डिजिटल रूप से दर्ज कर राज्य सरकार को भेजा जाएगा।

शुक्रवार को अररिया के 18 पंचायतों में संवाद रथ का भव्य प्रदर्शन हुआ, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की।

जिलाधिकारी श्री अनिल कुमार ने अररिया सदर के कोदरकट्टी गांव में इस पहल का उद्घाटन किया और महिलाओं से सीधा संवाद करते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

यह अभियान राज्य सरकार की नारी सशक्तिकरण की सोच को जमीनी स्तर पर लागू करने का प्रयास है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी से विकास को नई दिशा देने का लक्ष्य रखा गया है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक