कांग्रेस ने दी नई जिम्मेदारी, मोनिता कुमारी बनीं पाकुड़ जिला महासचिव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मोनिता कुमारी को पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी का जिला महासचिव नियुक्त किया है।यह नियुक्ति पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार द्वारा अनुमोदित की गई है और इसकी औपचारिक घोषणा पत्र के माध्यम से की गई है।

मोनिता कुमारी ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विशेष रूप से पाकुड़ विधायक एवं कांग्रेस की मजबूत स्तंभ निसात आलम, युवा नेता तनवीर आलम के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके मार्गदर्शन और समर्थन से उन्हें यह अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जताया गया विश्वास उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

इस नियुक्ति के उपरांत प्रदेश सचिव उदय लखमानी,पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मंसरुल हक अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष साहिन परवेज, गुलाम अहमद,सोशल मीडिया प्रभारी पियारूल इस्लाम,पप्पू गंगवानी,हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम, रामविलास महतो, वरिष्ठ कांग्रेस नेता समीम शेख, तथा देबू विश्वास, कृष्णा यादव,सहित कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मोनिता कुमारी को बधाई दी और उनके उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह नियुक्ति संगठन में महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने और जमीनी स्तर पर कांग्रेस को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों