बरहरवा में कांग्रेस पर्यवेक्षक देबू बिस्वास ने संगठन को सशक्त बनाने पर ज़ोर दिया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बरहरवा: बरहरवा प्रखंड कांग्रेस के नवनियुक्त पर्यवेक्षक देबू बिस्वास ने मंगलवार को पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के इस्लामपुर स्थित आवास में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बरहरवा प्रखंड में कांग्रेस पार्टी के संगठन को ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक मजबूत करना था।

बैठक की अध्यक्षता बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू ने की, जिसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम और जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

देबू बिस्वास ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी महागठबंधन सरकार का हिस्सा है और राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे राज्य सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुँचाने में मदद करें और जनता के साथ मजबूत संबंध स्थापित करें। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर काम करने के लिए कई निर्देश दिए।

जिला 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास ने भी संगठन की मजबूती पर ज़ोर दिया। बैठक में रैसुल आलम, मो रफीक, मोरसलीन खान, नबीद अंजुम, ज़मीरुल इस्लाम, अहदक हुसैन, रबीउल इस्लाम, हजरत अली, काजल, शमीम, चंदा देवी, सकील, सहमद खान, हैपी दा, मिथुन मंडल, निताई सरकार, नेहाल अख्तर, अब्दुल करीम, शरिक रब्बानी और अजीत कुमार रॉय सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक