उपायुक्त माधवी मिश्रा ने निरसा के के.जी.बी.वी. सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस का किया निरीक्षण, दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा ने शनिवार को निरसा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से उनकी पढ़ाई-लिखाई, संख्या, भोजन, बिजली, पानी, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने छात्राओं की पुस्तकों का अवलोकन किया और उनसे बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की।

छात्राओं को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों और बाद में मिली सफलता के अनुभवों को साझा करते हुए छात्राओं को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने, अपनी पहचान बनाने, आत्मविश्वास बनाए रखने, आत्मनिर्भर बनने और समय का सदुपयोग करने की सलाह दी।

इसके पश्चात उपायुक्त ने विद्यालय के लेखा-जोखा की जांच की, जिसमें विभिन्न बिल, कैश बुक, लेजर, बैंक खाते, वाउचर और पिछली ऑडिट रिपोर्ट शामिल थे। उन्होंने नियमित रूप से खातों का ऑडिट कराने और कैश बुक का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय में अतिरिक्त क्लासरूम का निर्माण, सुचारू जलापूर्ति, स्टेज का निर्माण, बाउंड्री वॉल को ऊंचा करना, सोलर सिस्टम लगाना, मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराना और फायर सेफ्टी सिस्टम को दुरुस्त रखने के महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने उपायुक्त का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में स्थापित कस्तूरबा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

इस अवसर पर निरसा के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री इंद्रलाल ओहदार, वार्डन श्रीमती अनिशा सिंह, प्रबंधक श्री संजय कुमार सिंह, भवन प्रमंडल के अधिकारी और अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक