13 से 25 अप्रैल तक भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे :अमृत पाण्डेय

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान का शुभारंभ आज से शुरू हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के जयंती के अवसर पर पाकुड़ जिले में 13 से 25 अप्रैल तक भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अभियान के अंतर्गत आज रविवार को पाकुड़ जिले के विभिन्न स्थानों पाकुड़ नगर के अंबेडकर चौक, महेशपुर के अंबेडकर चौक और हिरणपुर के पुराना प्रखण्ड कार्यालय में बाबा साहब के प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही, आज रात्रि में बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्जवलित किये जाएंगे। 14 अप्रैल को भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि स्थानीय नागरिकों के साथ डा. अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके नमन करेंगे तथा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा। अभियान के तहत 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक जिला स्तर पर संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। अभियान की जिला टोली में अजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, पूर्व प्रदेश मंत्री श्रीमती शर्मिला रजक और अजा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत रविदास शामिल हैं।

आज पाकुड़ नगर के अंबेडकर चौक पर नगर अध्यक्ष सोहन मंडल के नेतृत्व में बाबा साहेब की प्रतिमा की सफाई की गई।इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी,जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह, सपन दुबे, सुशील साह, पवन भगत , युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष जीतू सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक