पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लापता युवती पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र से लापता हुई 19 वर्षीय प्रतिमा कुमारी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पश्चिम बंगाल के तारापीठ से सकुशल बरामद कर लिया है। निरूलाल तुरी की पुत्री प्रतिमा कुमारी के लापता होने की शिकायत 27 अप्रैल को मालपहाड़ी ओपी में दर्ज कराई गई थी।

ओपी प्रभारी अंशु कुमार उपाध्याय ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत एक टीम गठित कर युवती की तलाश शुरू कर दी। मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से युवती के पश्चिम बंगाल के तारापीठ में होने का पता चला। पुलिस टीम ने बिना देर किए तारापीठ पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए प्रतिमा कुमारी को सकुशल बरामद कर लिया।

इसके पश्चात, कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण कर युवती को उसके माता-पिता को सुपुर्दगीनामा के तहत सौंप दिया गया। ओपी प्रभारी अंशु कुमार उपाध्याय ने बताया कि युवती सुरक्षित है और मामले में आगे भी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की इस त्वरित और कुशल कार्रवाई की सराहना की है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक