JMM ने बीजेपी पर साथा निशाना ‘अपने मित्र सुनील साहू को लाभ पहुंचाने के लिए कर रहे अस्पताल का विरोध

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी पर तपकारा और नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज गोलीकांड के लिए माफी मांगने की मांग उठाई है। भट्टाचार्य ने मरांडी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके शासनकाल में आदिवासियों पर गोलियां चलाई गईं, जिसके लिए उन्हें आज तक जवाबदेह नहीं ठहराया गया। साथ ही रिम्स-2 के निर्माण के विरोध को लेकर भी मरांडी पर निशाना साधा। दावा किया कि यह विरोध उनके करीबी मित्र सुनील साहू को लाभ पहुंचाने की साजिश है।भट्टाचार्य ने कहा कि मरांडी ने अपने शासनकाल (2000-2003) में तपकारा और नेतरहाट में फायरिंग रेंज के लिए आदिवासियों की जमीन छीनने की कोशिश की थी।

जब विपक्ष और आदिवासी समुदाय ने इसका विरोध किया तो मरांडी सरकार ने आंदोलनकारियों पर गोलियां चलवाईं, जिसमें कई शहीद हुए और सैकड़ों को जेल में डाला गया। उन्होंने मरांडी को झारखंड की बुनियाद में दीमक करार देते हुए कहा कि उनका असली चरित्र शोषणकारी और औपनिवेशिक मानसिकता का है।भट्टाचार्य ने मरांडी के उस दौर के फैसलों, जैसे 104 एमओयू साइन करने को आदिवासी हितों के खिलाफ बताया और आरोप लगाया कि वे मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं। रिम्स-2 के निर्माण के विरोध पर भट्टाचार्य ने तंज कसते हुए कहा कि मरांडी का यह विरोध व्यक्तिगत हितों से प्रेरित है। उन्होंने दावा किया कि मरांडी अपने मित्र सुनील साहू के लिए बड़ी योजना बना रहे हैभट्टाचार्य ने पूछा कि जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने झारखंड में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की बात कही तो मरांडी विरोध क्यों कर रहे हैं? उन्होंने इसे मरांडी की खिसियानी बिल्ली वाली हरकत बताया और रांची में डेमोग्राफिक बदलाव के लिए भी उन्हें जिम्मेदार ठहराया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष