JSCA चुनाव 2025 का रण दो गुटों में,भीषण संग्राम के आसार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांचीः झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन 2025 का चुनाव 18 मई को होना है. यह चुनाव अब हाई प्रोफाइल हो चुका है. जेएससीए के इस चुनाव में मुख्यतः दो गुटों के बीच टक्कर है. एक गुट की अध्यक्षता पूर्व उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव कर रहे हैं, तो दूसरी टीम की अध्यक्षता एसके बेहरा कर रहे हैं. अध्यक्ष पक्ष के उम्मीदवार अजय नाथ शाहदेव अपने सभी प्रत्याशियों के साथ गुरुवार को रांची प्रेस क्लब में संवाददाता सम्मेलन किया. इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं. उन्होंने कहा कि रांची में क्रिकेट स्टेडियम बनने के बाद यह पहला चुनाव है, जब हम सब के बीच अमिताभ चौधरी नहीं हैं. उनकी कमी हम बेहद महसूस कर रहे हैं. अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि अमिताभ चौधरी ने झारखंड में क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुंचाने का सपना देखा था. जिसे उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से पूरा किया है. हम सौभाग्यशाली हैं कि हमने उनके साथ काम किया है. उनके सपने जो अधूरे रह गए हैं, उसे हम पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित हैं. JSCA की गरिमा को बनाए रखना और राज्य क्रिकेट के विकास के लिए वह चुनाव लड़ रहे हैं. JSCA के सभी सदस्यों का साथ और आशीर्वाद उनके साथ है. अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि अमिताभ चौधरी की बदौलत झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का गठन हुआ और उन्हीं की बदौलत झारखंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह स्टेडियम बना. इसलिए उनका नाम अमर है,

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में झामुमो की आपात बैठक, 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की बनाई रणनीति

पाकुड़िया। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए

पाकुड़ में दीपोत्सव के साथ मनाया गया तेली दिवस, एकजुटता का संदेश

पाकुड़। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन रोड स्थित अनिल साहा के आवास पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में तेली दिवस समारोहपूर्वक मनाया

पाकुड़ में जन समाधान दिवस, डीसी मेघा भारद्वाज ने सुनीं आमजन की समस्याएं

पाकुड़। समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और जनहित से

पाकुड़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डीसी ने दी साइकिलिंग किट, नियमित अभ्यास और मेहनत का दिया संदेश

पाकुड़। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से पहल