सांसद प्रदीप सिंह ने संभाली कमान, मधुबनी में पीएम मोदी की सभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

अररिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 अप्रैल को मधुबनी में प्रस्तावित ऐतिहासिक सभा को लेकर भाजपा संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस सभा को सफल बनाने हेतु अररिया लोकसभा से 10 से 15 हजार कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य, मुखिया और सरपंचों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला कार्यालय में कोर कमिटी एवं जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी और अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

मिथिला-कोसी के लिए नई योजनाओं का होगा शिलान्यास

सांसद प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन मिथिला और कोसी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक होने वाला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कोसी-मेची परियोजना के तहत नेपाल बैरेज से बालू गाद की सफाई, बिजली उत्पादन सहित कई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। साथ ही मखाना उत्पादन, कृषि आधारित उद्योग, और बाढ़ राहत स्थायी समाधान को लेकर बड़ी घोषणाएं संभावित हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यह सभा केवल राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि विकास के नए युग की शुरुआत होगी।

बूथ स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य, कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

बैठक में प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव, विधायक जय प्रकाश यादव, पूर्व विधायक देवयंती यादव, परमानंद ऋषिदेव, लक्ष्मी नारायण मेहता, संतोष सुराणा, आलोक भगत, नगर परिषद अध्यक्ष वीणा देवी, रानी देवी, चांदनी देवी, उपमुख्य पार्षद गौतम साह, पूर्णिया के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार, भागलपुर के रोहित पांडेय, नवगछिया के विनोद मंडल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

साथ ही सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद याकूब, प्रदेश उपाध्यक्ष सफीक अंसारी, परवेज अंसारी, मोहम्मद टाइम, मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद इश्तियाक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

भाजपा की मंशा साफ—हर गाँव से पहुंचे आवाज

बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक पंचायत से प्रतिनिधि स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे लोगों को रैली में शामिल करने के लिए गांव-गांव, टोले-टोले जाकर आमंत्रण दें। पार्टी का लक्ष्य है कि मधुबनी की धरती से प्रधानमंत्री का संदेश सीधा जनता तक पहुंचे।

सांसद प्रदीप सिंह के नेतृत्व में भाजपा अररिया ने प्रधानमंत्री की सभा को लेकर कमर कस ली है। अब यह महज एक रैली नहीं, बल्कि क्षेत्रीय विकास, राजनीतिक एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन का प्रतीक बनती जा रही है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में भाजपा का मार्च और बंद, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

महेशपुर। झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा महेशपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा के नेतृत्व में

हिरणपुर में भाजपा का सड़क जाम, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन

हिरणपुर। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ के सुभाष चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान

लाठीचार्ज के विरोध में पाकुड़ बंद, बिरसा चौक पर लगा जाम

पाकुड़। रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का असर मंगलवार को पाकुड़ में भी देखने

कटिहार में पीएमजी बैठक, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने योजनाओं की समीक्षा की

कटिहार। डीएम आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक