नगर निकाय चुनाव 2026: प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह आवंटित, दिलचस्प होगा गोड्डा और महागामा का मुकाबला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: झारखंड नगरपालिका निर्वाचन 2026 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गोड्डा जिले के दो प्रमुख निकायों—गोड्डा नगर परिषद और महागामा नगर पंचायत—में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। आवंटित प्रतीकों में किसी को ‘ईंट’ मिली है, तो किसी को ‘कैमरा’ और ‘बिस्कुट’ जैसे दिलचस्प चुनाव चिन्हों के साथ जनता के बीच जाना होगा।

गोड्डा नगर परिषद: 11 उम्मीदवारों के बीच जंग

गोड्डा नगर परिषद (वर्ग-ख) के अध्यक्ष पद के लिए मैदान में डटे 11 प्रत्याशियों को उनके चुनावी प्रतीक मिल गए हैं। चुनाव चिन्हों की सूची इस प्रकार है:

  1. अनिल साह : एअरकंडीस्नर
  2. कामरान असर्फी : छड़ी
  3. जितेन्द्र कुमार : चूड़ियाँ
  4. नरेन्द्र कुमार नारायण : बैटरी टार्च
  5. प्रखर कुमार : बेंच
  6. प्रभु दयाल पंडित : बिस्कुट
  7. मो. मुस्तकीम : बक्सा
  8. राजेश कुमार साह : ईंटें
  9. विनोद कुमार : बाल्टी
  10. विशाल कुमार मंडल : कैमरा
  11. सुशील रमानी : कार्पेट
महागामा नगर पंचायत: 12 प्रत्याशी मैदान में

महागामा में अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला और भी रोचक है, जहाँ कुल 12 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह सौंपे गए हैं:

  1.  चुन्नू कुमार मडैया: एअरकंडीशनर
  2.  जितेन्द्र हेम्ब्रम: छड़ी
  3.  दुर्गा सोरेन: चूड़ियाँ
  4.  पुष्पा मरांडी: बैटरी टार्च
  5.  प्रबोध सोरेन: बेंच
  6.  मनोहर मरांडी: बिस्कुट
  7.  मेरी किरण टुडु: बक्सा
  8.  राकेश सोरेन: ईंटें
  9.  लखीराम मरांडी: बाल्टी
  10.  सागर सोरेन: कैमरा
  11.  सुरज वेसरा: कार्पेट
  12.  हेमवती मुर्मू: सीसीटीवी कैमरा
प्रचार अभियान में आएगी तेजी

चुनाव चिन्ह आवंटित होने के साथ ही उम्मीदवारों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क तेज कर दिया है। अब प्रत्याशी अपने नाम के साथ-साथ इन प्रतीकों को घर-घर पहुँचाने की रणनीति बना रहे हैं। जिला प्रशासन ने सभी उम्मीदवारों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।

 

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक